नौगढ़ में मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न, भक्तों ने जयकारों के साथ दी माता रानी को दी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। सुबह से ही कस्बे में भक्ति का माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने माता रानी को जयकारों के बीच विदाई दी। सजी-धजी झांकियों और वाहनों पर प्रतिमाओं को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बजे भक्ति गीतों पर युवाओं की टोली झूमती नजर आई। चारों ओर गूंजते माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रतिमाओं की शोभायात्रा नौगढ़ कस्बे और मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। भक्तों के लिए रास्ते में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालु और स्थानीय लोग शोभायात्रा के स्वागत में सड़कों के किनारे खड़े होकर माता रानी के दर्शन करते रहे। शोभायात्रा का समापन चंद्रप्रभा बांध के पर हुआ, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी की और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विसर्जन के अवसर पर भक्तों ने मां दुर्गा से गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। पूरे दिन नौगढ़ में धार्मिक आस्था और उत्सव का रंग छाया रहा। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ और लोगों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?