प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट,एसपी ने धंधरौल बांध का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय सोनभद्र नगर व आसपास के ग्रामीण इलाको में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन धंधरौल बंधा में किया जाता है जिसको लेकर शुक्रवार की दोपहर में पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल धंधरौल बांध का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा आज थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत स्थित धंधरौल बंधा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दृष्टिगत तैयार की जा रही व्यवस्थाओं एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो। साथ ही उन्होंने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा ट्रैफिक प्रबंधन की पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए एवं आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की समुचित तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

इस मौके पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी रामपुर बरकोनिया मौके पर मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?