आठ वर्षों में सरकार ने हर गरीब को संतृप्त करने का काम किया:डॉ धर्मवीर तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार के दस वर्ष और प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे की उपलब्धियों व सरकार की योजनाओं को घर-घर संपर्क अभियान के तहत जनपद में कार्यकर्ता पहुंचा रहे है।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में आज नगर पालिका के वार्डो में घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लिए योगी आदित्यनाथ से उपयोगी कोई भी मुख्यमंत्री आज तक नहीं हुआ है। 8 वर्षों में प्रदेश के गरीबों को योजनाओं के माध्यम से उन्हें संतृप्त करने का काम किया। गुंडे और माफियाओं के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई किया,इसके साथ ही आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास पैदा किया। यह एहसास कराया यह सरकार गरीबों की पिछड़ों की मजदूरों की महिलाओं की आम जनता की सरकार है। इसमें भ्रष्टाचारियों की कोई जगह नहीं गुंडे और माफिया की जगह जेल में है किसानों को खुशहाल बनाया और युवाओं को भरपूर रोजगार के अवसर उपलब्ध कारण हैं।

इस संपर्क अभियान में सभासद विनोद सोनी, बूथ अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, अविनाश शुक्ला, अशोक भारती, नर्मदा देवी, बल्लू ,  रवि कसेरा आदि लोगों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?