अनुभवी चिकित्सको को ट्रेनिंग देकर चिकित्सा स्वास्थ्य मित्र घोषित करे सरकार: डॉ ओपी मौर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्राइवेट चिकित्सकों के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा सोनभद्र नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बसंत उत्सव ( होली मिलन ) समारोह का अयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा0 ओपी मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई वही इस दौरान चिकित्सकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल बधाई दी।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वय डा0 अनिल कुमार मौर्य विधायक घोरावल एवं डा0 केएन पाण्डेय ने कहा कि होली बसंत ऋतु का संदेश वाहक माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आपसी गीले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाने की परंपरा है।

मुख्य अतिथि चिकित्सको को होली की बधाई देते हुए कहा कि अनुभव के आधार पर सेवा भाव के रूप में चिकित्सा कार्य कर रहे चिकित्सको का स्वास्थ्य विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है जब कि आजादी के 77 साल बाद भी सरकारी आकङो के अनुसार चिकित्सको की भारी कमी है। ऐसी दशा में अनुभवी चिकित्सक ही लोगो को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए चिकित्सा व्यवस्था को संभाले हुए है ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा0 ओपी मौर्य प्रदेश अध्यक्ष रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी ने कहा कि कोरोना काल में यही अनुभवी चिकित्सक अधिकतम कोरोना मरीजो का इलाज कर जान बचाने का कार्य कर चुके है, ऐसे चिकित्सको को कोरोना योद्धा के रूप में सरकार को सम्मानित करना चाहिए ऐसा न कर बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन के नाम पर चिकित्सको का शोषण – उत्पीड़न किया जा रहा है।

रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी चाहत है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार कर लोगों का जीवन बचाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले अनुभवी चिकित्सक जो पंजीकृत चिकित्सकों के देखरेख में 05 से 10 वर्ष का अनुभव प्राप्त चिकित्सकों को 06 माह से 01 वर्ष का प्रशिक्षण देकर प्राथमिक उपचार करने के लिए अनुमति दिया जाए। आयुर्वेद रत्न वैध विशारद व इलेक्ट्रो होम्योपैथ पद्धति से चिकित्सा कार्य करने वाले चिकित्सकों को मान्यता दिया जाए। आरएमपी रजिस्ट्रेशन को प्रदेश में पुनः मान्यता दिया जाए, 15 सौ की आबादी पर एक चिकित्सा मित्र की नियुक्ति किया जाए, प्रदेश में लगभग 20 लाख ग्रामीण और पंजीकृत चिकित्सकों को शैक्षिक योग्यता अनुसार ट्रेनिंग कराकर चिकित्सा स्वास्थ्य मित्र घोषित किया जाना जनहित में होगा ।


आदित्य मौर्य जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी, बी0 सागर पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा, डा0 लोकपति सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष सपा ने रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाईटी की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को अनुभवी चिकित्सको की मांग पर गम्भीरता पूर्वक विचार करना चाहिए जिससे एक तरफ चिकित्सक स्वरोजगार करते हुए अपने परिवार का जीवन यापन कर सके वही दूसरी तरफ आम जनता को आसानी से स्वस्थ सुविधाए प्राप्त हो प्राप्त हो सके।


कार्यक्रम में रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश मुख्य महासचिव डा0 बी0 आर मौर्य, हरिहर सिंह चौहान, डा0 आर0 के0 सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डा0 हीरा लाल मौर्य, डा0 एस0 पी0 पासवान, डा0 ए0 के0 यादव, के0 डी0 पटेल, डा0 पी0 के0 सिंह, डा0 भूपेंद्र कुमार पाठक, डा0 डी0 के0 विश्वकर्मा, डा0 बिनोद कुमार , विजयमल मौर्य, डा0 ए0 के0 विश्वकर्मा,डा0 आर0 एन0 भारती, डा0 अजय मौर्य, डा0 आर0 के0 शर्मा, डा0 ओमप्रकाश मौर्य, डा0 बी0 एल0 विश्वकर्मा, डा0 सी0 एस0 सिंह, डा0 दिनेश प्रजापति, डा0 पी0 के0 राय सहित सैकङो चिकित्सक मौजूद रहे ।
वही कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव डा0 आरए चौहान ने किया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?