पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उतारा मौत के घाट, पति हुआ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता : सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के चपकी गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। 45 वर्षीय शंकर ने अपनी पत्नी उर्मिला (35) की लात–घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कमरे का दरवाजा बंद कर मौके से चला गया। सुबह लौटने पर जब पत्नी को मृत देखा तो उसने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना की रात उर्मिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने पर शंकर दूसरे कमरे में ले जाकर पत्नी को लगातार लात–घूसों से मारता रहा। गंभीर चोटों के कारण उर्मिला रातभर तड़पती रही और सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता राय सिंह, निवासी नधिरा, ने बताया कि वर्ष 2019 में भी शंकर ने उर्मिला को मारकर कुएं में फेंक दिया था, लेकिन उस समय वह किसी तरह बच गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के साथ लगातार उत्पीड़न होता रहा और आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?