Trending News
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र,राबर्ट्सगंज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका हॉल राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल  और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद  मौजूद रहे। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सभी जागरूक, जिम्मेदार और सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक आस्था और नागरिक कर्तव्य की सशक्त अभिव्यक्ति है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारे संविधान ने हर वोटर को बराबर शक्ति दी है, और सही वोट हमारे देश को सही दिशा दिखा सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि हम भारत के लोकतंत्र की ताकत पर विचार करते हैं, जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनावों पर आधारित है। मैं चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता की रक्षा के लिए भारत के चुनाव आयोग की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करती हूं। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, नागेश्वर देव पाण्डेय, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, महेेश्वर चन्द्रवंशी, रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, रितु अग्रहरी सहित आदि कार्यकर्ता व नव मतदातागण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?