रामनवमी शोभा यात्रा के सफल आयोजन पर सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर/सोनभद्र। सत्य मेव जयते सामाजिक सेवा समिति के बैनर तले रामनवमी शोभा यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन की सफलता और कमियों पर खुलकर चर्चा की। समारोह के दौरान संरक्षक दिनेश जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शोभा यात्रा का तीसरा वर्ष था और आगे भी इसी तरह सभी का सहयोग मिलता रहा तो इसे और बेहतर तरीके से आयोजित किया जाएगा। वहीं ओम अग्रहरी ने कहा कि हर कार्यक्रम में कुछ अच्छा और कुछ कमियां होती हैं, लेकिन इस बार संचालन में कमी महसूस हुई, जिसे भविष्य में सुधारना आवश्यक है। इस दौरान कोषाध्यक्ष अभिषेक आर्य द्वारा कार्यक्रम के आय और व्यय का विवरण भी पारदर्शिता के साथ सभी के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन की खूबियों और कमियों को सामने रखा, ताकि आगामी वर्षों में इसे और अधिक व्यवस्थित और भव्य बनाया जा सके। अंत में रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?