हिंदू समाज पार्टी ने भरत तिवारी की मौत पर जताया रोष, राष्ट्रपति नामित ज्ञापन सौपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उप्र प्रभारी प्रवेश पाठक ने की न्यायिक जांच, मुआवजा और परिवार को सुरक्षा की मांग

सोनभद्र। हिंदू समाज पार्टी ने बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत को गंभीर मामला मानते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र के माध्यम से भेजा। ज्ञापन उप्र प्रभारी प्रवेश पाठक के हस्ताक्षर से 20.06.2026 को जारी किया गया।
प्रवेश पाठक ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं के अनुसार यदि भरत तिवारी आत्मसमर्पण या निहत्थी अवस्था में थे, तब भी गोली चलाई गई तो यह संविधान के अनुच्छेद 21 के विरुद्ध है। पार्टी ने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष व समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जाए और जांच तक सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि जांच में मुठभेड़ फर्जी या अवैध बल प्रयोग साबित होता है तो दोषियों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103, 109, 61, 191 व अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर दंड दिया जाए। पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, परिवार व गवाहों को सुरक्षा देने की मांग की गई।
पार्टी ने मुठभेड़ की वीडियो रिकॉर्डिंग, पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट सार्वजनिक करने, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की निगरानी में जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतिलिपि बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी व एनएचआरसी को भेजी गई।
इस अवसर पर राम नरेश, धर्मेंद्र शुक्ला, प्रभु नारायण शुक्ला, हिमांशु पाठक, तेजस दुबे, प्रियांशु दुबे, मिथिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?