खड़ी ट्रेलर में हाइवा ने मारी टक्कर, चालक हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला – नारायनपुर मार्ग पर खड़ी ट्रेलर में हाइवा ने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें हाइवा चालक घायल हो गया जो केबिन में फंस गया जिसे रेस्क्यू के बाद पुलिस ने केबिन से बाहर निकलवा कर इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया ।

हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह हाइवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चांची कला थाना कोन को वाहन चलाते समय झपकी (नींद) लग गई। जिससे सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दिया। इस टक्कर में हाइवा पूरी बाड़ी ट्रेलर के अंदर घुस गई थी, जिसमे चालक फंसा हुआ था। 

इसकी  सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा जेसीबी और हिंडालको की फायर गाड़ी व क्रेन मंगा कर ड्राइवर को सकुशल जिंदा निकाल लिया गया है। जिसके बाद टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायल हाइवा चालक को चोपन सीएचसी उसके परिजनों के माध्यम से भेजा गया है,इसके बाद  दोनों लेन की यातायात बहाल करा दिया गया ।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?