हाई टेंसन तार टूट कर गिरा, तीन मवेशियों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के सेन्दुर गांव के जमतीडाड़ में ग्यारह हजार का तार टुट कर नीचे गिर गया जिससे तीन मवेशियों की मौत हो गई। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

थाना क्षेत्र के सेन्दुर गांव के जमतीडाड़ में सुबह के ग्यारह बजे तीन मवेशियों की मौत करेन्ट लगने से हो गई। जमतीडाड़ निवासी लालबहादुर पुत्र परमेश्वर ने बताया कि सुबह पशुओं को बाहर निकाल कर खूंटे से बांध दिया था कि अचानक ग्यारह हजार का तार टुट कर गिर गया। जिसमे दो बैल एक गाय ने तड़प तड़प कर दम तोड दिया। किसान परिवार का रो रो कर बुरा हाल था अपने सामने पशुओं को तड़पता देखते रहे और कुछ नहीं कर पाए। किसान ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?