Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दिव्यांग छात्र की पीड़ा सुन जिलाधिकारी ने दिलायी व्हीलचेयर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी ने तत्काल छात्रवृत्ति भुगतान के दिए निर्देश

मानवीय पहल से परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को मानवता और सम्वेदनशीलता व प्रेरणादायक उदहारण तब देखने को मिला जब जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के समक्ष प्राथमिक विद्यालय बंजरिया के छात्र रवि पटेल पुत्र कमलेश पटेल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है तथा कक्षा-5 की छात्रवृत्ति की धनराशि अभी तक उसे प्राप्त नहीं हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सम्बंधित को निर्देश दिया और बालक को एक व्हीलचेयर प्रदान किया।

दिव्यांग छात्र की स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों को छात्र को तुरंत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से रवि पटेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्र की लंबित छात्रवृत्ति की धनराशि का तत्काल सत्यापन कर उसे उसके बैंक खाते में प्रेषित कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल से छात्र रवि तथा उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में की गई यह पहल प्रशासन की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील कार्यशैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?