हिण्डाल्को द्वारा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

सवास्थ्य शिविर में 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा परिवार कल्याण केन्द्र असनहर पर मलेरिया जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मलेरिया जांच व दवा वितरित किया गया।

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट के सीएसआर हेड अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में मंगलवार को बभनी क्षेत्र के परिवार कल्याण के असनहर पर मलेरिया जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें असनहर,बभनी ,घघरी, करकच्छी,चपकी आदि गांव से आये ग्रामीण ने मलेरिया का जांच कराया।50 मरीजों की जांच की गई।


विशिष्ठ डॉ डी पी सक्सेना ने ग्रामीणों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें घर के आसपास और अपने घरों में रुके हुए पानी को हटाना चाहिए, क्योंकि मच्छर गंदे पानी में ही अंडे देते हैं. साथ ही, रात में मच्छरदानी का उपयोग करें, लंबी बाजू के कपड़े पहनें और खिड़कियों व दरवाजों पर जाली लगवाएं. मच्छरों को आकर्षित करने वाले सुगंधित लोशन से बचें और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें.।मलेरिया जांच टीम में वरिष्ठ डॉ डी पी सक्सेना के साथ डॉ रविचंद्र पांडेय,लैब टेक्नीशियन महेन्द्र पाल उपस्थित रहे।


इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी,ब्लाक चीफ क्वाडिनेटर लालकेश कुशवाहा ,सरोज देवी,राजे, ,रामचरन,विजय कुमार के साथ बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?