मनरेगा भुगतान को लेकर प्रधान संघ ने नवागत बीडीओ को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा(8115577137)

सोनभद्र। जनपद के विकास खण्ड सदर में पिछले एक वर्ष से मनरेगा योजना के अनार्गत कराये गये कार्यों का सामग्री भुगतान कई ग्राम पंचायतों का नहीं हुआ है , जिसको लेकर ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में आज नवागत बीडीओ को ज्ञापन देकर मनरेगा के भुगतान कराने की मांग किया।

ब्लाक अध्यक्ष का कहना था कि मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यो की सामग्री का भुगतान न होने से ग्राम प्रधानो को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही सामग्री भुगतान हेतु शासन द्वारा जो पत्र आया है कि 1,50,000/-रू० के उपर का भुगतान नही किये जाने से हम प्रधान सभी काफी दुखी है। इसके साथ ही आगे कोई भी कार्य कराने में असमर्थ है। चूँकि पुराने कार्यों में जो सामग्री प्रयोग हुई है उसका भुगतान न होने से सामग्री की आपूर्ति सप्लायर द्वारा नहीं की जा रही अगर जुलाई माह तक बकाया भुगतान नही होता है तो हम प्रधान साथी आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?