हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस मकहमे में शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

हेड कांस्टेबल की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कोन थाना में तैनात हेड कांस्टेबल मन्धाता सिंह का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात ड्यूटी के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। साथियों ने तत्काल उन्हें कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मन्धाता सिंह कोन थाना में 112 नंबर डायल सेवा में तैनात थे। उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

फिलहाल उनका शव कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। विभाग की ओर से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में हर संभव मदद दी जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?