लटका पोल और झूलते तार दे रहे हादसे को दावत, ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। कठपुरवा (पसही) पावर सब स्टेशन के कुसी फीडर के ग्राम होना में प्रधानमंत्री सड़क के किनारे लगा बिजली का पोल कई दिनों से गिरने की स्थिति में है। तार लटक कर इतने नीचे आ गए हैं कि ग्राम प्रधान विकास सिंह और ग्रामीण रामानंद के दरवाजे पर बच्चे भी उन्हें छू सकते हैं, जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है।
ग्रामीण रामानंद, अशोक सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि इसे ठीक करने के लिए कई बार लाइनमैन और जेई को सूचित किया गया, लेकिन अब तक ठीक नहीं कराया गया। दो से तीन बार ऑनलाइन टोल फ्री नंबर पर शिकायत की गई, लेकिन घर बैठे ही निस्तारण दिखा दिया जा रहा है। मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ।
बिजली विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में अब एसडीओ को लिखित सूचना दी जा रही है।

Leave a Comment

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?