भारतीय जीवन बीमा निगम के 70वें स्थापना दिवस पर शाखा रॉबर्ट्सगंज में भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 70वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शाखा कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में स्थापना दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा केक काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अभिकर्ता महेश कुमार एवं अनीता कुमारी ने शाखा प्रबंधक को बुके देकर सम्मानित किया।
समारोह में शाखा प्रबंधक डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी अधिकारी-कर्मचारी, विकास अधिकारी, अभिकर्ता साथी तथा सम्मानित बीमाधारक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक डॉ. एस.के. सिंह ने LIC की 70 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा को याद करते हुए कहा कि LIC केवल एक बीमा संस्था नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीय परिवारों के विश्वास, सुरक्षा और भविष्य का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि अभी भी लगभग 80 प्रतिशत लोगों तक बीमा कवच नहीं पहुंचा है, इसलिए हर व्यक्ति तक जीवन बीमा का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने सभी कर्मचारियों, विकास अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अधिक से अधिक लोगों तक जीवन बीमा की सुरक्षा पहुँचाएं। इस दौरान कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं बीमाधारकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।

Leave a Comment

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?