सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक शारदा खरवार ने किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना पर प्रकाश डाला तथा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि मजबूत संगठन की आधारशिला सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त बूथ होते हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क, नियमित संवाद, बूथ सशक्तिकरण एवं जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर विशेष जोर दिया। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीति-नीति एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रवासियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति पर विचार रखे।
बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, कार्यक्रम सह संयोजक शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, महेश्वर चंद्रवंशी, मनोज मिश्रा, जिला मंत्री प्रमिला जायसवाल, सुषमा गौड़, मणिकर्णिका कोल, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह प्रभारी अमन मौर्या, बीएन गुप्ता, कमलेश चौबे, बलराम सोनी सहित पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






