हैमर बाल चैम्पियनशिप के खिलाड़ियो में बांटा गया किट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

किट वितरण व मोटिवेशनल कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में  हैमर बाल द्वितीय नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए किट वितरण और मोटिवेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित एक निजी स्कूल में किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद , जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसके जायसवाल का उपस्थित रहे।

द्वितीय सीनियर नेशनल हैमर बाल चैंपियनशिप 2025 उना हिमाचल प्रदेश में खेला जा रहा है, जिसमें 12 स्टेट की टीमें भाग लेगी।।जिनमें मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की टीम में भाग लिया है। 

हैमर बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, सचिव दीपक श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष विनोद धर ,प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर व एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र जैन भी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैमर बाल खिलाड़ियों को किट वितरण किया गया।

द्वितीय सीनियर नेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से महिला टीम कैप्टन की भूमिका में अलका ,वाइस कैप्टन की भूमिका में रोशनी ,सुप्रिया पटेल, अरना पाण्डेय, ज्ञानवी, वैष्णवी सिंह निवेदिता द्विवेदी, निकिता प्रजापति, लतिका प्रजापति ,रूशाली पटेल ,सृष्टि दुबे ,दक्षिता द्विवेदी , कसक गुप्ता शामिल हैं।

वही पुरुष वर्ग में कप्तान मुर्शिद जमाल ,वाइस कैप्टन विनय कुमार श्रीवास्तव ,राकेश केसरी ,वीरेंद्र शर्मा ,जोसेफ जॉन एरियल, आयुष, सतीश पटेल ,यश केसरी, हर्ष कुमार सिंह ,आशुतोष कुमार, अनुराग कुमार, अंश केसरी ,वीरेंद्र मुखिया, सक्षम श्रीवास्तव ,हिमांशु यादव, शाहबाज अली ,अश्मित उज्जवल, वैभव कुमार सिंह शामिल हैं।

किट वितरण मैं सभी गढ़मान्य व्यक्तियों ने ने उत्तर प्रदेश टीम को जीत के लिए अपना आशीर्वाद दिया और खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर हैमर बॉल संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ,सचिव दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनोद धार, संयुक्त कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?