नौगढ़ बीआरसी पर “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न, मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में मंगलवार को “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी लाल मनीराम कनौजिया ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत तथा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में बीआरसी नौगढ़ पर ब्लॉक स्तरीय “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित अभिभावकों एवं जनसमुदाय को दी गई।

इस अवसर पर प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित पांच-पांच मेधावी बच्चों को ट्रॉफी, कॉपी, पेन एवं पेंसिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा को समाज की मजबूत नींव बताया और बीआरसी परिसर में सीसी रोड निर्माण कराने की घोषणा करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी लाल मनीराम कनौजिया ने अपने संबोधन में शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, ताकि सुदूर वनांचल क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विवेक सिंह, नोडल संकुल आलोक तिवारी, एआरपी संजीव सिंह व अशोक कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशील सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, प्रधानाध्यापक लालजी भारती, सहायक अध्यापक अजीत उपाध्याय, अनुदेशक, शिक्षामित्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?