खिलौना बहाने गई थी नदी में, गहरे पानी में जाने से हादसा, परिजनों में कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

घाघर नदी में डूबी 17 वर्षीय किशोरी, मौत

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत स्थित मोरईया टोला के समीप घाघर नदी में रविवार को 17 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार सलखन के नवका टोला निवासी किशोरी खिलौना बहाने के लिए घाघर नदी में उतरी थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। आशंका जताई जा रही है कि गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान नवका टोला सलखन निवासी के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?