Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नौगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक सभागार नौगढ़ पर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी, महिलाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं और विद्यालय … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक सभागार नौगढ़ पर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी, महिलाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं और विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।

यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए और राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से भर गया। प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुस्तकिम अहमद, एससी-एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोंड, जिला महामंत्री राजकुमार बनवासी, कार्यक्रम संयोजक,  सह संयोजक अखिलेश सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

इनके साथ मंडल मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष राम वृक्ष कोल, मंडल मंत्री आशीष मौर्या, राजेंद्र यादव, शक्ति केंद्र संयोजक रामजी केशरी, संत कुमार पांडेय, कार्यसमिति सदस्य रोहित, बूथ अक्षय मनोज केशरी, बूथ प्रभारी मुलायम यादव और अन्य कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए।

मातृशक्ति की ओर से संगीता और उर्मिला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने भी इस आयोजन को खास बनाया।

वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करने का संकल्प है। यात्रा के माध्यम से लोगों में देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?