मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली)। जिले की तहसील नौगढ़ में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ में 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें गोवर्धन पूजा, युवाओं का सम्मान समारोह, भंडारा, और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। मुख्य आकर्षण पारंपरिक बिरहा मुकाबला होगा, जिसमें गाजीपुर के प्रसिद्ध बिरहा गायक देवा लाल यादव और बिरहा गायिका नीलम सिंह बियार भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय लोक परंपराओं को संरक्षित करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कुंवर छोटेलाल खरवार सांसद, सोनभद्र, प्रभु नारायण सिंह यादव, विधायक, सकलडीहा, राम किशुन यादव पूर्व सांसद, पूनम सोनकर पूर्व विधायक, सत्यनारायण राजभर जिलाध्यक्ष, चंदौली, राम निहोर यादव जिलाध्यक्ष, सोनभद्र, जितेंद्र कुमार (एडवोकेट) पूर्व विधायक, लाल बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद सदस्य)

गोवर्धन पूजा: सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगा। विराट गोवर्धन पूजा समिति द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना है। कार्यक्रम संयोजक अचल कुमार सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजन स्थल मां अमरा भगवती धाम पर भव्य सजावट की जा रही है, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बनेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?