अन्नप्राशन – गोदभराई कार्यक्रम में सरकार की गिनायी गयी 12 वर्षों की उपलब्धियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

जन कल्याणकारी शिविर का भी आयोजन

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के  सभागार में सोमवार को विकसित भारत की ओर 12 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा विशेष जनसम्पर्क एवं सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के बैनर तले अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही जन कल्याणकारी शिविर लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विकसित भारत की ओर 12 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा व्यास चन्द्र विश्वकर्मा रहे।

उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में छ माह पूरे कर चुके चपकी निवासी आराधना यादव के बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार व गर्भवती महिला किरन सोनी की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषण से बचाव और टीकाकरण की जानकारी दी।जन कल्याणकारी शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने पात्र लोगों के आवेदन भरवाए और समस्याएं सुनीं। इस मौके पर स्वास्थ्य जांच कर दवाएं भी बांटी गईं।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में सीडीपीओ नागेन्द्र कुमार भारती, डा अरविंद कुमार,नवीन कुमार,मनीषा , अजय सिंह ,चमेली देवी, सुनील कुमार, बृजभूषण यादव,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?