बुलडोजर वाली सरकार आरोप सिद्ध होने से पहले ही गिरा रही घर: अजय राय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

संविधान की सुरक्षा के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्प- अजय राय

हर कीमत पर संविधान बचाना है – अजय राय

मिर्जापुर।  आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज के मैदान पर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का संविधान सम्मान सम्मेलन हुआ। जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव तथा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पाण्डेय, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना मिश्रा), राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रयागराज के सांसद उज्वल रमण, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा मंच पर पहुंचे।

कांग्रेस के नेताओं ने संविधान सम्मान पर बोलते हुए वर्तमान देश व प्रदेश की सरकार पर संविधान को तोड़ने मरोड़ने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह सरकार बुल्डोजर वाली सरकार है आरोप सिद्ध होने से पहले ही लोगों का घर बुल्डोजर से गिराया जा रहा है आम जनता में भय का माहोल बना के रखा है।

भाजपा आरक्षण पर प्रहार कर नष्ट करना चाहती है पर हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि जो भी भर्तियां होंगी आरक्षण के तहत होंगी। चुने प्रतिनिधियों को जबरजस्ती जेल भेजा जा रहा है धर्म के नाम पर लोगों को सरकार डरा रही है। लेकिन हम लोग गठबंधन के लोग अब सड़कों पर उतर चुके हैं बाबा साहब अंबेडकर के बनाए संविधान की सुरक्षा हर कीमत पर की जाएगी।

अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस और गांधी परिवार संविधान के सुरक्षा हेतु कृतसंकल्प है राहुल गांधी को गरीबों, मजदूरों, कामगारों से मिलकर उनकी समस्या को जानना और उसके समाधान की बात संसद तक पहुचाने का काम करते हैं। कांग्रेस विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा ने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान सुरक्षा हेतु कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

प्रयागराज के सांसद उज्वल रमण सिंह ने कहा कि भाजपा जाति से जाति को संप्रदाय से संप्रदाय को लड़ाने का काम कर रही है जो पूरी तरह संविधान के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी इंडी गठबंधन के साथ मिलकर संविधान विरोधी सरकार के काम को रोकेगी।

वहीं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी बार बार संसद से लेकर सड़क तक संविधान की प्रति दिखाते हुए कहते हैं कि हम इसकी रक्षा करेंगे। और हम कांग्रेस के लोग संविधान की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्प हैं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने देश में संविधान लागू करवाया और उसी संविधान की सुरक्षा करते हुए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी शहीद भी हुए। और अब राहुल गांधी संविधान की सुरक्षा सेतु कृतसंकल्प हैं। पेपरलीक, बेरोजगारी, तथा बलात्कार के मुद्दे भी उठाए गए।

अजय राय ने बताया कि मझवां विधानसभा से गठबंधन के फैसले के अनुसार ही प्रत्याशी घोषित होगा
कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ता स्वागत हेतु पहुंचे थे रास्ते में भैंसा, करसड़ा, और बाड़ापुर रहवासियों ने अजय राय की गाड़ी रोककर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम स्थल बने पंडाल में खचाखच भरे लोगों के बाद कुछ कांग्रेसी अलग से 100-150 की संख्या लेकर आए तो प्रदेश अध्यक्ष ने खुद खड़े होकर लोगों से निवेदन किया कि आपलोग अब एक तरफ खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद लें और सफल बनाएं।

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, कांग्रेस प्रदेश सचिव भगवती चौधरी, कमलेश दूबे, लाला मिश्रा, अखिलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, शिवशंकर चौबे, मनीष दूबे, राजेश द्विवेदी, छोटे खान आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?