गोसेवा ही सच्ची भक्ति, इनरव्हील क्लब ने की गौसेवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जन्माष्टमी के अवसर पर इनरव्हील क्लब आर्य रावटसगंज की सदस्यों ने नगर स्थित गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा की और उन्हें खाद्य सामग्री अर्पित की। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष वंदना वर्मा ने कहा, “गौ माता की सेवा करना ही भगवान कृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति है। जन्माष्टमी पर गायों की सेवा करना स्वयं श्रीकृष्ण की सेवा करने के समान है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि गोसेवा ही ईश्वरीय सेवा है।”

क्लब की सदस्याओं ने आसपास की महिलाओं और रहवासियों को भी गौ सेवा के महत्व के प्रति जागरूक किया और कहा कि यह परंपरा केवल धर्म का हिस्सा नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, मोनाली अग्रवाल, शिल्पी केशरी, शालिनी चौरसिया, निधि गुप्ता, प्रकाश कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर गौमाता की सेवा कर जन्माष्टमी पर्व को भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?