भगवान सदैव भक्त के वश रहते हैं, भक्ति के आगे भगवान को झुकना पड़ता है : हरिदास महराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित टीचर्स कॉलोनी ( न्यू कालोनी) में हो रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार को ऋषिकेश से पधारे श्री 1008श्री परम पूज्य संत स्वामी हरिदास महराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत अमृतकथा के दौरान बताया कि भगवान सदैव भक्त के वश रहते हैं । भक्ति के आगे भगवान को झुकना पड़ता है। ध्रुव की भक्ति से भगवान छः महीने में प्रकट हो गए।भक्ति के आगे जाति पात पद प्रतिष्ठा की कोई आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने भक्तों को यह भी बताया कि राजाबली के समर्पण के कारण भगवान को झुकना पड़ा।कथा को सुनने के लिए पाण्डालमें काफी भक्तगण उपस्थित रहे। कलाकारों द्वारा संगीत मय भगवत भजन को सुनकर श्रोतागण भक्ति में झूम उठे।इसी दौरान कथा में बृंदावन से आये कलाकारों ने बामन भगवान की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बना दिया। अगली कथा दिन शुक्रवार को भगवान राम का चरित्र एवं भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यज्ञ में पारायणकर्ता पंडित पृथ्वी नाथ शुक्ल जी एवं आचार्य पंडित दिनेश पाण्डेय के द्वारा विधि विधान से यज्ञ मण्डप में पूजन एवं पारायण निरंतर जारी रहा। कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होना सुनिश्चित है। कार्यक्रम में पंडित कृष्णकांत देव पाण्डेय, पंडित यज्ञ नारायण द्विवेदी, अवधेश नारायण शुक्ल,उमेश त्रिपाठी, नंदलाल शुक्ल,चंद्र किशोर देव पाण्डेय, उमेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, रामनारायण पाण्डेय,अनिल मिश्र,धनंजय पाण्डेय, नरसिंह त्रिपाठी, राजेश शुक्ल, अरुण कुमार चौबे,जनार्दन पाण्डेय,महेंद्र प्रसाद शुक्ल ,सुनील त्रिपाठी,अशोक कुमार शुक्ल, आनंद ओझा, बलिराम सोनी , विनोद कुमार शुक्ल,दिनेश मिश्रा, महेश मिश्रा आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?