ऑपरेशन लंगड़ा:पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर दो सगे भाई गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंकित कुमार

पुलिस मुठभेड़ में दोनो भाईयों को पैर में लगी गोली

प्रयागराज(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में उतराव थाना क्षेत्र के उतराव गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम की गौ तस्करो से हुई मुठभेड़ में दो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए जिनको गिरफ्तार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह थाना अध्यक्ष उतराव प्रीतम कुमार तिवारी मय फोर्स उतराव गांव कसाई बस्ती में दबिश देने के लिए गए थे। जहां दबिश देने के बाद थाने की तरफ लौट रहे थे वहीं उतराव थाना क्षेत्र के इनायत पट्टी नहर के पास पहुंचे ही थे कि गोकस मोहम्मद अलीम मोहम्मद नसीम पुत्रगढ़ वाहिद जो व पांच अन्य लोग पुलिस पर हमला कर दिए। वहीं जवाब में पुलिस द्वारा अलीम व नसीम को पैर में गोली मारी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने फौरन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां हालात नाजुक देखते हुए स्वरूप रानी अस्पताल में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गोकस अलीम के पास से एक पिस्टल व नसीम के पास थे एक तमंचा तथा दोनों के पास पांच खोखा बरामद हुआ है। पांच अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस द्वारा चार राउंड फायरिंग की गई तथा गो कशों द्वारा सात राउंड की फायरिंग की गई। जिसमें दोनों गो कश के पैर में गोली लगी हुई है। एक के दाएं पैर में तथा दूसरे को बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि गोकस अलीम के खिलाफ उतराव थाने में तीन मुकदमे है। तथा दोनों गोकशी व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे है।

पुलिस ने बताया कि दोनों की लंबे दोनों से तलाश थी तथा पांच फरार तस्करो को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?