गंगा जमुनी तहजीब की दिखी मिशाल, शिव बारातियों का मुस्लिम समाज किया जोरदार स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

धर्म के नाम पर राजनीति करने वालो को दिया सद्भाव का सन्देश


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के ओबरा नगर में उस वक्त गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली जब महाशिव रात्रि के अवसर पर नगर में निकली विशाल शिव बारात का जगह-जगह तोरणद्वार सजा कर स्वागत किया गया तो वही हिन्द गौरव वेलफेयर सोसाईटी ओबरा की ओर से गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करते हुये इस वर्ष भी सदभावनार्थ शिव बारातियो का बढ-चढ कर स्वागत किया गया।

शिव  बारातियो ने भी पूरे उत्साह के साथ पडाव कर हिन्द गौरव वेलफेयर सोसाईटी द्वारा सूक्ष्म जलपान और स्वागत के प्रति समर्पित दिखे। समाजकल्याण मंत्री संजीव गौड भी अपने लाव लस्कर के साथ कुछ देर हिन्द गौरव वेलफेयर सोसाईटी के पंडाल में मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ भेट कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष शहजादे खान, सचिव शमशाद आलम, कोषाध्यक्ष जुम्मन अंसारी, संरक्षक जियाउद्दीन चैधरी, शाहिद अख्तर, कमरूद्दीन, महमूद आलम, इमरान खान, खुर्शीद आलम, राज अली अंसारी, मो फिरोज, मो अली, सैयद आरिफ, मो शाकिर अंसारी, हैदर इमाम, शोएब खान, जीशान अहमद आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?