मुसही गांव में गर्भवती महिलाओं को बांटी गई निःशुल्क पोषण पोटली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सांसद छोटेलाल खरवार ने किया शुभारंभ, 48 महिलाओं को मिला लाभ

स्वस्थ माता, स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज का निर्माण,कुंज इनोवेशन ट्रस्ट

सोनभद्र। बुधवार को विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज के ग्राम मुसही के सामुदायिक भवन में गर्भवती महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कुंज इनोवेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के उपक्रम नेशनल शेड्यूल्ड कास्ट्स फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली के सीएसआर सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि द्वारा 48 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई, जिसमें मूंगफली, सोयाबीन, राजमा, गुड़ व लाई जैसी पोषक सामग्री शामिल थी। सांसद ने सभी महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
श्री खरवार ने कहा कि गर्भावस्था में माताओं-बहनों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आहार में प्रतिदिन पौष्टिक सामग्री बढ़ाएं और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की भी विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रस्ट के विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
एनएसएफडीसी लखनऊ के उप प्रबंधक रविंद्र नाथ गौण ने बताया कि सीएसआर के तहत पोषण पोटली का वितरण किया जा रहा है। आज बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से चयनित 48 महिलाओं को लाभ मिला। विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ भी आगे जनपद के लोगों को दिया जाएगा।
ट्रस्ट की पदाधिकारी संजू कुशवाहा एवं मृत्युंजय ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम व मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार के लिए यह पहल की गई है। कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूकता पोस्टर व लीफलेट भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?