सेफ्टी टैंक से मिला चार शव,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिले की बड़ी घटना, सामुहिक हत्या से दहला बरगवां

नगर निगम की टीम के साथ पुलिस रेस्क्यू में जुटी


सिंगरौली(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बरगवां थाना क्षेत्र के बड़खोर गांव में दिल दहलाने वाली सामूहिक हत्या की घटना सामने आई है, जिससे हर आम और खास स्तब्ध है। बताया जाता है कि यहां बने एक आवासीय मकान के सेफ्टी टैंक से चार लोगों की लाशें बरामद हुई है। वही पुलिस ने शव को बरामद करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर जांच में जुट गयी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार हिंडाल्को 3 नो. गेट समीप बड़ोखर ग्राम अंतर्गत हरि प्रसाद प्रजापति निवासी जयंत का यह मकान है, जिसे करीब 1 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था। पुलिस के अनुसार हरि प्रसाद प्रजापति का 30 वर्षीय पुत्र सुरेश प्रजापति कुछ लोगों के साथ 1 जनवरी को जहां पार्टी करने में जुटा था। हालांकि लोगों की माने तो अगली सुबह सुरेश को घर पर ही देखा गया था। आज सेफ्टी टैंक से दुर्गंध आने लगी तो लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया तब घटना की जानकारी हुई।

वही पास में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार बिहारी प्रजापति के द्वारा इस घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी गई। जिसके बाद बरगवां निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा सदल बल घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही में जुटे हुए हैं। इस बड़ी घटना को लेकर प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं मुख्यालय से एफ एल एस की टीम भी बुलाई गई है। जिसके बाद शवों को बाहर निकालने की कवायत की जाएगी। हालांकि पुलिस के अनुसार यह शव कितने लोगों के और किनके हैं इसका सही आकलन शवों के निकलने के बाद ही किया जा सकेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?