नाबालिग पत्नी से कराता था देह व्यापार, पति-पत्नी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना पुलिस टीम ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट एवं अनैतिक देह व्यापार करवाने एक महिला सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि एक महिला ने लिखित तहरीर दी गई कि मेरी पुत्री जिसकी उम्र 14 वर्ष है को सूरज पुत्र शिव शंकर निवासी ग्राम करगरा द्वारा पिछले करीब डेढ़ वर्षों से पत्नी बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिससे मेरी पुत्री दो बार गर्भवती हो गई। जिसे गर्भवती होने पर सूरज द्वारा जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया । पुलिस ने सूरज पुत्र शिवशंकर तथा उसी के गांव के मुन्ना पुत्र संतु, सत्येंद्र पुत्र राधेश्याम व बुद्धवंती देवी उर्फ केचुई पत्नी मुन्ना सभी निवासी ग्राम करगरा ने मिलकर देह व्यापार करवाते थे।


इस शिकायत के आधार पर धारा 376(1), 313, 120(बी) भादवि व धारा 3/4 (2), 5(जे)(2)/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 2/5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस की टीम ने आज बसकटवा मोड़ के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सूरज पुत्र शिव शंकर निवासी ग्राम करगरा, मुन्ना पुत्र संतु निवासी ग्राम करगरा, सत्येंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम करगरा और बुद्धवंती देवी उर्फ केचुई पत्नी मुन्ना निवासी ग्राम करगरा थाना चोपन के सभी निवासी है।

इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक उमाशंकर यादव,अभय कुमार, दीपक वर्मा, महिला सिपाही दीपा यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?