छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल संसद का गठन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । विकासखंड दूध्दि के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बुटबेढवा में आज बाल संसद का गठन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री के पद पर महक कुमारी, खेल मंत्री हर्ष और शिक्षा मंत्री कार्तिक को चुना गया ।कुल आठ पदों पर चुनाव हुआ बाल संसद के गठन होने पर शिक्षिका शालिनी कुमारी ने पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मीना मंच व एन क्लब का भी पुनर्गठन हुआ प्रेरक व पावर एंजेल में महक खुशी काजल प्रिया सौम्या ज्योति कोमल तथा अंशिका निर्वाचित हुए। क्लब में सभी कक्षाओं से दो-दो छात्रों को नामित किया गया जिसमें हर्ष कार्तिक महक प्रिया प्रिंस प्रतीक सहित 16 छात्र चुने गए प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने बताया कि स्कूल में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रसार तथा नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए बाल संसद का गठन प्रतिवर्ष किया जाता है ।

इसमें विद्यालय के विभिन्न कार्यों के संचालन में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है बालिकाओं में आत्मविश्वास स्वालंबी तथा आत्मनिर्भर बनने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीना मंच एक अच्छा माध्यम है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों में पर्यावरण जागरूकता जल और संसाधन संरक्षण तथा स्वच्छता को शामिल किया गया है ।

मिशन लाइफ के लिए एक क्लब का गठन कर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया जाना है शालिनी गुप्ता अंजू रानी श्वेता जायसवाल चंचल गुप्ता संगीता व पद्मावती देवी में चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?