दीपावली का तोहफा, मुफ्त सिलिंडर पाने के लिए आज ही करें आधार सत्यापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

उत्तर प्रदेश। सरकार उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दीपावली से पहले नि:शुल्क एलपीजी सिलिंडर (रीफिल) दिया जाएगा। उन्हें होली से पहले भी मुफ्त सिलिंडर मिलेगा, लेकिन इसका लाभ सिर्फ आधार प्रमाणित लाभार्थियों को ही मिल सकेगा।

आपको बता दें कि प्रदेश में उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या 1,85,95,736 है, जिनमें अभी सिर्फ 1,08,29,669 का ही आधार बैंक खाते से लिंक और प्रमाणित है। जाहिर है कि करीब 41 प्रतिशत लाभार्थी इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह सकती हैं। हालांकि, जैसे-जैसे इनके आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी होती जाएगी, उन्हें योजना का लाभ मिलने लगेगा। बीते वर्ष महज 54 लाख आधार प्रमाणित लाभार्थियों को ही मुफ्त सिलिंडर का लाभ मिल सका था।

बताते चलें कि खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसंबर माह में और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2025 तक दो मुफ्त सिलिंडर प्रदान किए जाएंगे। यह लाभ सिर्फ ऐसे लाभार्थियों को ही मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार से लिंक और प्रमाणित होंगे। दीपावली और उसके बाद होली में मुफ्त दिए जाने वाले सिलिंडर पर चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार 1889.84 करोड़ रुपये व्यय करेगी। यह आकलन आधार प्रमाणित मौजूदा लाभार्थियों के आधार पर किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर की कीमत (सितंबर माह के अनुसार) 842.42 रुपये है। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी को मिलने वाले सिलिंडर पर केंद्र सरकार द्वारा 334.78 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। शेष 508.14 रुपये की छूट प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?