नौगढ़ के जंगल में वन माफिया का आतंक,वनतुलसी (लालटेनिया) की कटाई धड़ल्ले से जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) के जंगल में वन संपदा की कटाई धड़ल्ले से जारी है बीती रात मझगाई रेंज के भैसौड़ा विट कंपार्टमेंट नंबर 2 में वन माफिया वनतुलसी (लालटेनिया) काट रहे थे सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर वन माफिया कटी हुई लालटेनिया छोड़कर फरार हो गये।

बताया जाता है कि काशी वन्य जीव प्रभाव चंदौली के जयमोहनी, मझगाई व चंद्रप्रभा रेंज में वनतुलसी (लालटेनिया) की कटाई धड़ल्ले से जारी है विभाग के ऑफिसर मौन है पूछने पर कोई उत्तर नहीं देता जिसका परिणाम बीती रात मझगाई रेंज के कंपार्टमेंट नंबर दो में बसौली के जंगल में बन माफिया काट रहे थे।

मौके पर पहुंचे लोगों ने जब इसकी सूचना विभाग को दी तो घंटों बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक वन माफिया फरार हो गए वन माफिया आजकल जंगल में वनतुलसी कटान कर जंगलों में धड़ल्ले से आवास बना रहे हैं।

इस बाबत रेंज ऑफिसर से पूछताछ की जाती है तो वह बताते है हम अपना काम कर रहे हैं। इसके बाद जब आज लालटेनिया काटे जाने के बारे में डीएफओ दिलीप कुमार ने बताया कि वन कर्मी जब तब तक पहुँचे तब तक वन माफिया फरार हो गये थे।

Leave a Comment

1393
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?