इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर धोखे से संबंध: गैर समुदाय के शादीशुदा युवक पर युवती के शोषण का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के जरिए हुई दोस्ती के बाद धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद के शादीशुदा होने और बच्चों का पिता होने की बात छिपाकर छत्तीसगढ़ की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता 17 फरवरी को पढ़ाई के सिलसिले में वाड्रफनगर पहुंची थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचित आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के बैढ़न ले गया। वहां उसने युवती को अपने एक रिश्तेदार के घर पर रखा और उसके साथ संबंध बनाए।

बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी युवक युवती को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी क्षेत्र स्थित अपने घर ले आया, जहां वह लगातार उसका शोषण करता रहा। इसी बीच युवती को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और बच्चों का पिता भी है। मामला खुलने के डर से आरोपी ने युवती को बीजपुर क्षेत्र के एक गांव में छिपा दिया और कथित तौर पर दबाव बनाकर कोर्ट मैरिज भी कर ली।

उधर युवती के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। 10 मार्च को खोजबीन करते हुए परिजन युवती तक पहुंच गए और उसे वापस छत्तीसगढ़ ले गए। इसके बाद गुरुवार को पीड़िता के परिजनों ने संबंधित थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?