वार्षिकोत्सव में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां, मेधावी छात्रों का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, खंड शिक्षा अधिकारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

घोरावल(सोनभद्र)। शिक्षा क्षेत्र घोरावल के कंपोजिट विद्यालय काशीराम में वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के शिक्षकों ने मुख्य अतिथि समेत आए अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी दिनेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव, दिनेश दुबे, दिवाकर तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ महामंत्री हुकुम चंद, ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र, एसआरजी संजय मिश्र, विनोद कुमार, पूर्व एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, मिथिलेश द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर, महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कौसर जहां सिद्दीकी, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश, हिमांशु, प्रभाशंकर, आयुष, शशांक समेत कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?