वन विभाग के रेंजर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

पिपरी (सोनभद्र) । जिले में वन विभाग पिपरी के वन रेंज अधिकारी पर गंभीर आरोप लगने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। पिपरी रेंज के एक रेंजर पर एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सोनभद्र के रहने वाले सदीप जायसवाल, जो किसानों से खरीद-बिक्री का कार्य करते हैं, ने आरोप लगाया कि 6 मार्च 2026 को वन विभाग के पिपरी रेंजर राघवेंद्र ने उन्हें फोन कर अमरेन्द्र सिंह पटेल को दिए गए 25 हजार रुपये के लेन-देन के संबंध में पूछताछ की।

संदीप जायसवाल का कहना है कि उन्होंने रेंजर को बताया कि उन्हें केवल 15 हजार रुपये प्राप्त हुए थे और उसी के बदले उन्होंने लकड़ी दी थी। आरोप है कि इस बात पर रेंजर भड़क गए और फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने लगे।

पीड़ित का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सबूत के रूप में मौजूद है, जिसे उन्होंने प्रशासन को सौंपने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भी भय है।

संदीप जायसवाल ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस मामले में पिपरी के डीएफओ कमल कुमार का कहना है कि शिकायत की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जाएगी और आवाज की रिकॉर्डिंग की भी जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के सामने आने के बाद जिले में सरकारी अधिकारियों के आचरण और जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन की जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?