अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, वन विभाग ने ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- राजासरई नदी से रेत की ढुलाई के दौरान म्योरपुर रेंज की टीम की छापेमारी, वन अधिनियम के तहत शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया

बभनी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए राजासरई नदी से रेत की अवैध ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई म्योरपुर रेंज की टीम ने ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर की। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया गया, जहां वाहन स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि टीम ने राजासरई गांव के समीप नदी तट पर ट्रैक्टर को बालू लोड करते हुए पकड़ा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन नेटवर्क में हलचल मच गई है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद नदी किनारों से रेत निकालने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों, राम नारायण, गोपाल, बाबू राम, मुन्नी देवी, दिनेश और फुलेश्वरी देवी का कहना है कि इलाके में लंबे समय से दिन-रात ट्रैक्टरों के जरिए अवैध खनन किया जा रहा था। कई बार शिकायत करने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया।

म्योरपुर रेंज के रेंजर जबर सिंह ने बताया कि अवैध खनन की पुष्टि होने पर वाहन को सीज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि आगे भी ऐसे मामलों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का मानना है कि नियमित जांच और कठोर कार्रवाई से नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?