वडनगर से काशी सेवा संकल्प बाइक यात्रा का घोरावल में हुआ भव्य स्वागत

IMG 20261006 WA0007
IMG 20261006 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। विधानसभा घोरावल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर, गुजरात से कर्मस्थली काशी तक निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का चितरंगी से शिवद्वार मण्डल में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। बाइक यात्रा के घोरावल विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ यात्रा में शामिल युवाओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। स्वागत कार्यक्रम में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, मण्डल अध्यक्ष बिमलेश चौबे, जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री सूर्य मणि त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी अधिवक्ता, मंडल उपाध्यक्ष यादवेन्द्र शुक्ला, मंडल संयोजक चंद्रभूषण चौरसिया सहित समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुजरात से रवाना हुई यह यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा का उद्देश्य सेवा, संकल्प और राष्ट्रवाद का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं ने यात्रा को प्रधानमंत्री के विकास मॉडल का प्रतीक बताया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?