जिले के सभी पोलिंग सेंटर पर कल रवाना होंगी फोर्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। आगामी 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव व दुद्धी उप चुनाव विधानसभा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर जिले में भारी भरकम पुलिस फोर्स मौजूद पोलिंग बूथ की बनी लिस्ट कल होंगे फोर्स रावना।


एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के दिशा निर्देश पर लोकसभा चुनाव व दुद्धी विधानसभा उप चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स बाहरी फोर्स पहुंच चुकी है। जिसमें 16 कम्पनी सीपीएमएफ ,एक प्लाटून पीएसी एक कम्पनी। वही पुलिस इंस्पेक्टर व एसआई 314, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल 2948, होमगार्ड 2329। श्री सिंह ने बताया कि चार कंपनी ला एण्ड ऑर्डर के लिए पीएसी एक्स्ट्रा रखा गया है। वही सभी फोर्स कल अपने-अपने पोलिंग बूथ व संवेदनशील चिन्हित पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो जाएगी।

शांति व्यवस्था के बीच आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न करने का कार्य करेंगे बीच-बीच में निगरानी को लेकर कई टीम में अतिरिक्त लगाई गई है जो संवेदनशील अति संवेदनशील जगह चट्टी चौराहों पर भ्रमण करती रहेगी इसी के साथ जिले के इंटेलिजेंट टीम एल आई ओ टीम को भी सतर्क कर दिया गया है।  शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए आम जनमानस से अपील भी की गई है। मतदान स्थल पर आम जनमानस सहित मतदाता वह अन्य व्यक्ति कोई भी मोबाइल लेकर अंदर प्रवेश न करें जिसको लेकर विशेष तौर पर दिशा निर्देशित कर दिया गया है। मतदान स्थल पर केवल कर्मचारी के पास ही मोबाइल होगी अन्यथा मतदान करने वाले लोगों के पास मोबाइल ले जाने के लिए रोक लगाया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?