उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोक आस्था छठ पर्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंशु कुमार

O- चुर्क क्षेत्र व नगर के छठ पर्व का हुआ समापन

चुर्क (सोनभद्र) । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया। चुर्क क्षेत्र व नगर में लगभग एक दर्जन से ऊपर घाटों पर पूजा अर्चना किया गया नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के वार्ड नंबर 5 स्थित लेबर कॉलोनी शिव मंदिर के प्रांगण में छठ घाट स्थित है वह छठ घाट का सजावट व जीर्णोद्धार नगर पंचायत द्वारा कराया गया है

जो एक कौतुहल का केंद्र बना रहा लोग सेल्फी लेते नजर आए विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद व्रतियों ने अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। इसके बाद ठेकुआ और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया इससे पहले,सोमवार शाम को व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया था।

चुर्क क्षेत्र व नगर के छठ घाटों पर सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। छठ व्रत करने वाले व्रती पानी में उतरकर भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करते दिखे। इस दौरान सभी सूर्य की उपासना में लीन रहे। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन तप और व्रत के माध्यम से साधकों ने अपने घर-परिवार, विशेष रूप से संतान की मंगलकामना के साथ सुख-शांति और समृ्द्धि की कामना की।

मान्यताओं के अनुसार, सूर्य षष्ठी का यह व्रत आरोग्य,सौभाग्य और संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है। छठ घाटों पर नगर पंचायत द्वारा व्रतियों की सुविधा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने दल के साथ सभी घाटों पर लगातार गश्त करते रहे।

इस दौरान चेयरमैन मीरा यादव,चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव,जयराम वर्मा,पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी,अंशु श्रीवास्तव,इंद्र बहादुर सिंह,सभासद अजय सिंह, सभासद सूरज चंद्रवंशी,निर्मल कुमार,सुरेश पटेल,राजनाथ यादव इत्यादि जनता जनार्दन मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?