टैकर के धक्के से बाइक सवार पति पत्नी समेत पाँच घायल, एक की मौत।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

अनियंत्रित टैकर बाइक सवार एक परिवार को रौदते मारकुंडी घाटी मे टकराई बाइक सवार समेत टैकर चालक एंव खलासी समेत छह जख्मी, एक बालिका की मौत।

सलखन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे सोमवार की सायंकाल तकरीबन छह बजे अनियंत्रित टैकर ने पति- पत्नी समेत तीन पुत्र एंव पुत्रियो कुचल दिया जिसमे जिसमे एक पुत्री अंशिका 07 बर्ष निवासी खैरटीया, थाना ओबरा की मौके पर मौत हो गयी वही बाइक पर शेष चार लोग गभीर रूप से जख्मी हो गयी वही घटना के बाद अनियंत्रित टैंकर मारकुंडी मे टकरा गयी

जिसमे सवार चालक एंव खलासी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी वही टैकर से जमकर डीजल तेल का रिसाव जारी रहा,सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया एंव चौकी प्रभारी गुरमा सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने समेत आस-पास को लोगो ने पहुंच कर राहत बचाव कर घायलो को जिला चिकित्सालय भेज कर आवश्यक कार्रवाई मे जुटे रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?