बल्कर ट्रक – पीकअप में टक्कर एक की मौत, पांच घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

नधिरा – बीजपुर मार्ग पर सब स्टेशन के पास हुई घटना

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के नधिरा – बीजपुर मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के पास रविवार की देर रात बल्कर और पीक अप में साइड से टक्कर हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात बीजपुर से म्योरपुर की तरफ जा रही 22 चक्का बल्कर तथा म्योरपुर से बीजपुर की तरफ जा रही पीक अप से नधिरा बिजली सब स्टेशन के पास साइड से टक्कर हो गया। टक्कर इतना तेज था कि पीक अप पर सवार रामबाबू 25 पुत्र कृष्णा निवासी राजमिलान टोला मैनहवां थाना बीजपुर की मौत हो गई। वहीं पांच लोग अंजनी कुमार पुत्र राम प्रताप, श्याम लाल पुत्र शंखलाल, अमरधारी पुत्र करीमन, रामरतन पुत्र बाबूराम तथा बबलू पुत्र राम लल्लू निवासी राजमिलान थाना बीजपुर घायल हो गए।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवा दिया। दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर थाने ले आये।

प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बिजली सब स्टेशन के पास बल्कर और पीक अप में टक्कर हुआ है जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पांच घायल हुए हैं सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर भिजवा गया है।आगे कि कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?