कम्पोजिट विद्यालय औरहवा में बच्चों का स्काउट/गाइड के प्रथम सोपान का कोर्स सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय औरहवा में गुरुवार को बच्चों का स्काउट/गाइड का तीन दिवसीय प्रथम सोपान का कोर्स पूर्ण हुआ। इस ट्रेनिंग के संचालक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बलराम कृष्ण यादव रहे तथा ट्रेनर के रूप नंदकिशोर व सैय्यद अनवर हुसैन रहे जिन्होंने बच्चों को तीन दिनों तक स्काउट/गाइड के इतिहास, स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा, नियम व विभिन्न प्रकार के गाँठों को भी बांधना सिखाया तथा उसके महत्व के बारे में बताया। इस कोर्स में बच्चों की कुल सात टोलियां रहीं जिसमे स्काउट की तीन तथा गाइड की चार टोलियां रहीं। आज तृतीय दिवस पर बच्चों ने टोली वाइज टेंट का निर्माण किया तथा टोली के आस- पास सभी आवश्यक गैजेट्स लगाते हुए स्वयं टोली के लियूए भोजन भी बनाया। आज ट्रेनिंग के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम सिंह, जिला खेल अधिकारी , माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डल अध्यक्ष रविभूषण सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष व एआरपी करमा राजकुमार मौर्य, संकुल शिक्षक ब्रह्माननंद मौर्य, शिक्षक आनंद मौर्य, कमलेश सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बाबू राम सिंह ने बच्चों को स्काउट से सीखने व जीवन मे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। रविभूषण सिंह ने कहा कि स्काउट/ गाइड जीवन के बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसके द्वारा जीवन मे कम संसाधनों में भी कार्य को बेहतर करने की सीख मिलती है। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि स्काउटिंग के द्वारा समूह में सभी के सामूहिक प्रयास से कार्य को सम्भव और बेहतर बनाया जा सकता है और जीवन मे शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है, एक शिक्षित व्यक्ति ही एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है जिसके लिए पढ़ाई जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?