हट जा ताऊ सहित कई गानों पर महिला एसडीएम ने लगाए जमकर ठुमके,वीडियो हुआ वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुजम्मिल

जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित है कल्कि महोत्सव

सम्भल(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आयोजित कल्कि महोत्सव में महिला एसडीएम का मंच पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार के गानों पर एसडीएम खूब नाची हैं, “हट जा ताऊ” सहित गानों पर जमकर ठुमके लगाए हैं। महिला एसडीएम के नाचने की वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि 28 सितंबर 2011 को संभल जिले की स्थापना हुई थी स्थापना के 13 साल बाद पहली बार जिले में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया के प्रयासों से जिले की स्थापना का कार्यक्रम भव्य रूप से शुरू कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से जिले की स्थापना पर सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू कराया गया है जो 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा।

इस कार्यक्रम को कल्कि महोत्सव नाम दिया गया है, इस महोत्सव में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है तो वही संध्या के समय सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। बीते मंगलवार की शाम को हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार अपना स्टेज शो करने यहां पहुंची थी जहां हरियाणवी सिंगर ने कई हरियाणवी गाने अपनी आवाज में गाए। धूम धड़ाके के बीच उन्होंने हट जा ताऊ, 52 गज का दामन सहित कई गाने गए जिनका वहां मौजूद अधिकारियों और लोगों ने आनंद उठाया।

इस दौरान हरियाणवी सिंगर के साथ जिले की चंदौसी तहसील की महिला एसडीएम नीतू रानी का एक वीडियो भी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला एसडीएम नीतू रानी हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार के साथ हट जा ताऊ सहित गानों पर जमकर नाच रही हैं काली साड़ी पहने महिला एसडीएम का डांस अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?