चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे स्थित दुर्गा माता पंडाल में लगे लिप्टस के पेड़ अब लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां कई लिप्टस के पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं, वहीं कुछ पेड़ों की डालियाँ टूटकर लटक रही हैं, जो आसपास बने घरों की छतों के ऊपर झुकी हुई हैं।

इससे लोगों के बीच लगातार भय का माहौल बना हुआ है, खासकर बारिश और आंधी-तूफान के समय। स्थानीय निवासियों को चिंता है कि कभी भी ये झुके हुए पेड़ गिर सकते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है और जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इन पेड़ों की कटाई या सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की जाए, जिससे संभावित खतरे को टाला जा सके।







