अमित मिश्रा
कोटा ग्राम पंचायत के भक्सीहवा टोला के सैकड़ों किसानों ने बिचौलियों की धमकी का किया विरोध
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत कोटा के भक्सीहवा टोला में रविवार को एक ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण बैठक किया। जिसमे अल्ट्राटेक सीमेन्ट कम्पनी द्वारा किसानो की जमीन बिचौलियो के लगाए जाने का विरोध किया और निर्णय लिया गया कि कम्पनी को किसान अपनी भूमि नही देंगे। इस बैठक में गांव के सैकड़ों किसानो ने हिस्सा लिया।
किसान भू अधिकार संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीनानाथ साहनी और युवा नेता दीपू शर्मा ने बताया कि अल्ट्राटेक कंपनी के बिचौलिए किसानों को जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कानूनगो नंदलाल को बिचौलिए के रूप में भेजा जा रहा है।
किसानों का आरोप है कि जमीन न बेचने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। बैठक में मौजूद सभी किसानों ने एकजुट होकर अपनी जमीन न बेचने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि धमकी मिलने पर वे कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे।
बैठक में केशव गोंड, रामविलास गोंड, रंगलाल गोंड, ओमकारनाथ यादव, सुखराज गोंड, श्यामलाल, आतिश चंद्रवंशी, संजय कुमार, अजय गोंड, रामशुभग गोंड, कल्लू यादव, प्रभु शंकर यादव, मुन्नीलाल केवट, कृष्णा यादव और सर्वदीन गोंड समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।







