सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी में

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी पर गुरूवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राज्य स्तरीय छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

गुरूवार को विकास खण्ड बभनी में सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी प्रेमशंकर राम रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व फूल माला अर्पित कर किया गया।कम्पोजिट विद्यालय की छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत प्रस्तुत किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी श्री राम ने कहा शिक्षकों का योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।शिक्षक संदीप सिंह ने विदाई गीत गाकर सब को भावुक कर दिया।

शिक्षक सचिन ने शिक्षक विदाई समारोह और शिक्षक सम्मान में अपनी बात रखी।31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को माला व बैज लगाकर सम्मानित किया गया । इस दौरान शिक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार, मुइन अख्तर, मो0 उमर और राम नगीना सर को ट्राली बैग, अंग वस्त्र, साल, सम्मान पत्र, वितरित किया गया । इसके साथ ही 31 मार्च को एआरपी पद से सेवा से विमुक्त हो रहे एआरपी हरिश्चंद्र यादव, नन्दलाल, जगरनाथ, पुष्पेन्द्र विमल, सन्तोष कुमार को बैज व माला से सम्मानित कर अंगवस्त्र व डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान चन्द्र जीत सिंह, शशांक सिंह, संदीप कुमार सिंह, आरिफ मोहम्मद, शुभनीता, ममता शिक्षक मौजूद रहे।इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश कुमार ने किया।

राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के छात्राओं को किया सम्मानित
बभनी।राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रजत व गोल्ड प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी किया गया सम्मानित गया।

विगत दिनों राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ममता ने 50 मीटर दौड़ में गोल्ड व कुस्ती में अनीता ने रजत पदक जीत कर जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया था ऐसे बच्चों को भी मंच से सम्मानित किया गया।
गत वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक

बभनी विकास खण्ड बभनी में गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षक का शकिल अहमद का विगत रविवार को अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।उनके मृत्यु पर शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?