सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से अनुपस्थित रहे एनएच के अधिशाषी अभियंता, नोटिस जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की सीमा चार राज्यो से लगती है इसलिये मुख्य मार्गो पर इन राज्यो के दूरियों का साइनेज बोर्ड लगाया जाय। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मिलने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाय। उक्त निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गयी, बैठक में एनएच के अधिशासी अभियन्ता को अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के आस-पास निवास करने वाले चार पहिया वाहन चालकों से टोल टैक्स के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही की जाये, उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।

अन्तर्राज्यीय सीमा की दूरियों से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाया जाये, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कलेक्ट्रेट के पास भी साइनेज बोर्ड अन्तर्राज्यीय सीमा से सम्बन्धित लगाया जाये, साइनेज बोर्ड की साफ-सफाई भी समय समय पर कराया जाये।

नेशनल हाइवे रेनुकूट-हाथीनाला मार्ग पर वन देवी के ऊपर सड़क से भारी वाहन नीचे न गिरे, इसके लिए सुरक्षा के इन्तेजाम एनएच द्वारा अब तक न किये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इनके विरूद्ध शासन स्तर पर पत्राचार किया जाये। 

उन्होंने कहा कि सड़कों से गुजरने वाले भारी वाहनों की चेकिंग की जाये, जिन वाहनों के बाडी के ढाचे में परिवर्तन पाया जाये, ऐसे वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाये। चार पहिया वाहन व ट्रक, हाईवा आदि वाहनों के तेज रफ्तार की निगरानी की जाये, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले गाड़ियों का चालान की कार्यवाही की जाये और उन ड्राइवरों के वाहन लाईसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाये। वही नशे की हालत में वाहन चलाने पर दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती है।

इस दौरान एआरटीओ द्वारा बताया गया कि अब तक नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 40 ड्राइवरों के लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने की स्थिति में घायल व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जिस पर इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो। वही पर ले जाया जाये, जिससे कि समय रहते घायल व्यक्ति को बेहतर ईलाज मिल सके और उसका जीवन सुरक्षित हो सके, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनायी जाये और सम्बन्धित थाने पर इसके सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध करायी जाये।

उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि गाड़ियों का फिटनेस की जॉच समय-समय पर की जाये और ड्राइवरों के ऑखों की जॉच हेतु कैम्प लगवाया जाये।

इस मौके पर एआरटीओ, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी शैलेश ठाकुर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?