अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू हो:जगजीवन सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में डीबीए सभागार हुई संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने किया। बैठक में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने सहित कई विषयों विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून तत्काल लागू करे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड ने बताया कि डीबीए वादकारी भवन के लिए आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद वाराणसी क्षेत्र आशुतोष सिन्हा से पांच लाख रुपये मिला उससे वादकारी विश्रामालय बनाया जायेगा जिससे अधिवक्तागण को बैठने की सहूलियत होगी ।

वही महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने बताया कि मीडिया के कार्य के लिए राजेश कुमार मौर्य एड व राजेश कुमार यादव एड को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश कुमार मौर्य, राजेश यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, कामता प्रसाद यादव, आकृति निर्भया, सरस्वती देवी, रामगुल्ली यादव, मुहम्मद याकूब आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?